स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ बल्लेबाज़ों की क्षमता पर आश्वस्त कप्तान हैरी ब्रूक

IMG-20260212-WA0073

नई दिल्ली: इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने टी२० वर्ल्ड कप में स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ कमजोरी दिखाई है, लेकिन उनके कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा है कि उनकी टीम के बल्लेबाज़ स्पिन गेंदबाज़ों का सामना करने में सक्षम हैं।
इंग्लैंड को बुधवार रात वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ खेले गए मैच में ३० रन से हार का सामना करना पड़ा। वेस्ट इंडीज़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए २० ओवर में ६ विकेट खोकर १९६ रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में १६६ रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच में इंग्लैंड के ६ बल्लेबाज़ स्पिन गेंदबाज़ों के शिकार बने।
इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों के स्पिन गेंदबाज़ों के सामने संघर्ष पर सवाल किए जाने पर कप्तान ब्रूक ने इसे खारिज किया। ब्रूक ने टी२० वर्ल्ड कप से ठीक पहले स्पिन गेंदबाज़ों की प्रमुखता वाली टीम श्रीलंका के खिलाफ ३-० से जीत का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “हमने यह साबित कर दिया है कि हम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में स्पिन गेंदबाज़ों का सामना अच्छे तरीके से कर सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि वेस्ट इंडीज़ ने पूरे समय खेल पर नियंत्रण रखा और हमारी टीम ने एक साथ कई विकेट खो दिए, जिससे नुकसान हुआ।
इस बीच, वेस्ट इंडीज़ के कप्तान शे होप टूर्नामेंट में लगातार दो मैच जीतकर खुश हैं। उन्होंने कहा, “हमारा स्कोर औसत के बराबर हो सकता है, लेकिन हम कुछ रन बनाने में सफल रहे, जिससे खुशी है। यह वर्ल्ड कप का मैच है और इसमें १०–२० रन का अंतर हो सकता है। इसलिए अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करना और अच्छी गेंदबाज़ी सुनिश्चित करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। लगातार दो जीत से हम सभी खुश हैं।”

About Author

Advertisement