नई दिल्ली: विश्व में १२ फ़रवरी के दिन अनेक महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित हुई हैं। नीचे उनका संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत है। महात्मा गांधी की ३० जनवरी १९४८ को हत्या कर दी गई थी और उनकी मृत्यु के १३वें दिन, १२ फ़रवरी १९४८ को उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न भागों के अलग-अलग पवित्र सरोवरों में विसर्जित किया गया। एक अस्थिकलश को इलाहाबाद में गंगा नदी में प्रवाहित किया गया। इसी दिन विभिन्न वर्षों में अमेरिका में हाइड एक्ट के सह-लेखक टॉम लेन्टोस का निधन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में पहला यूरोपीय प्रयोगशाला स्थापित किया गया। पूर्वी तिमोर में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पर हमले के बाद प्रधानमंत्री जाना गुस्माओ ने आपातकाल घोषित किया।
१२ फरवरी का महत्वपूर्ण घटनाएँ~
१२६६ – दिल्ली के सुल्तान नासिरुद्दीन शाह का निधन।
१५०२ – वास्को दा गामा ने भारत की ओर अपनी दूसरी समुद्री यात्रा के लिए लिस्बन से प्रस्थान किया।
१५४४ – इंग्लैंड में राजद्रोह के आरोप में जेन ग्रे को मृत्युदंड दिया गया।
१८१८ – चिली ने स्पेन से औपचारिक रूप से स्वतंत्रता की घोषणा की।
१९२२ – महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन समाप्त करने के लिए कांग्रेस कार्यकारिणी समिति को राजी किया।
१९७५ – भारत को चेचक से मुक्त देश घोषित किया गया।
१९९६ – फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात को गाजा में फलस्तीन के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई।
२००२ – ईरान का एक विमान खुर्रमाबाद हवाई अड्डे पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें ११९ लोगों की मृत्यु हुई।
२००२ – पाकिस्तान के अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण के संदेह में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी अहमद उमर शेख को गिरफ्तार किया।
२००९ – भारतीय वैज्ञानिकों ने विश्व की पहली भैंस का क्लोन विकसित किया। प्रख्यात अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय द्वारा डी.लिट् उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
२०१० – हरिद्वार महाकुंभ में सात अखाड़ों के लगभग पचास हजार संन्यासियों तथा विभिन्न अखाड़ों के लगभग चार हजार नागा साधुओं सहित लगभग ५५ लाख श्रद्धालुओं ने प्रथम शाही स्नान में गंगा में डुबकी लगाई।
२०१३ – उत्तर कोरिया ने तीसरा भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
२०२४ – केरल के कोच्चि स्थित त्रिपुनिथुरा में एक आवासीय क्षेत्र में संचालित अवैध पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में दो लोगों की मृत्यु तथा १५ अन्य घायल हुए।
१२ फ़रवरी को जन्मे व्यक्तित्व~
१७४२ – नाना फडनवीस — मराठा राजनीतिज्ञ; पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा की सेवा में नियुक्त।
१८०९ – चार्ल्स डार्विन — प्रसिद्ध प्रकृतिवादी वैज्ञानिक।
१८०९ – अब्राहम लिंकन — अमेरिका के १६वें राष्ट्रपति।
१८२४ – दयानंद सरस्वती — आर्य समाज के संस्थापक एवं प्रसिद्ध समाज सुधारक संन्यासी।
१८७१ – सी. एफ. एंड्रूज — ईसाई मिशनरी, शिक्षाविद् तथा महात्मा गांधी के सहयोगी।
१९१९ – सुभाष मुखोपाध्याय — भारत के प्रसिद्ध बंगाली कवि एवं साहित्यकार।
१९२० – प्राण — हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, खलनायक एवं चरित्र अभिनेता।
१९२४ – जी. लक्ष्मणन — द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के राजनीतिज्ञ।
१९२४ – धीरेंद्र ब्रह्मचारी — भारतीय योगगुरु; उनका बाल्यकाल का नाम ‘धीरचंद्र चौधरी’ था।
१९२८ – ललित मोहन शर्मा — भारत के पूर्व 24वें प्रधान न्यायाधीश।
१९३९ – अजीत सिंह — भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय राजनीति के प्रमुख नेता।
१९५० – एम. बदरुद्दीन अजमल — असम के भारतीय राजनीतिज्ञ।
१९६७ – चित्रवीणा एन. रविकिरण — भारतीय संगीतकार।
१९७२ – अजय नायडु — भारतीय-अमेरिकी अभिनेता।
१९९४ – मोहम्मद हुसामुद्दीन — भारतीय मुक्केबाज।
१२ फ़रवरी को निधन हुए व्यक्तित्व~
1्१७१३ – जहांदार शाह — बहादुर शाह प्रथम के चार पुत्रों में से एक।
१७९४ – महादजी शिंदे — रणोजी सिंधिया के उत्तराधिकारी।
१९०२ – लॉर्ड डफरिन — लॉर्ड रिपन के बाद भारत के वायसराय बने।
१९१९ – सूफी अंबा प्रसाद — प्रसिद्ध राष्ट्रवादी नेता।
१९१९ – नवाब सैयद मोहम्मद बहादुर — भारतीय राजनीतिज्ञ; १९१३ में कराची में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन के अध्यक्ष।
२०१० – गोपी कुमार पोदिला — प्रसिद्ध विद्वान एवं भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक।
२०२२ – राहुल बजाज — भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक।









