सांसद राजु बिष्ट की प्रधानमंत्री से मुलाकात

FB_IMG_1770834594575

नई दिल्ली: दार्जिलिंग के सांसद राजु बिष्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डूआर्स क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने हाल ही में घोषित सिलीगुड़ी–वाराणसी उच्च गति बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को क्षेत्रीय विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।


क्षेत्रवासियों की ओर से उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दार्जिलिंग दौरे के लिए औपचारिक आमंत्रण भी दिया।
सांसद बिष्ट ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होने के बावजूद दार्जिलिंग, तराई और डूआर्स क्षेत्र लंबे समय तक बुनियादी ढांचे की कमी के कारण पिछड़ा रहा। अवसंरचना के अभाव के चलते आर्थिक पिछड़ापन और बुनियादी सेवाओं तक सीमित पहुंच की समस्या बनी रही।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब यह क्षेत्र लंबे समय से चली आ रही अवसंरचनात्मक कमी को दूर करते हुए जनआकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

About Author

Advertisement