असम में अंतिम मतदाता सूची जारी, २.४३ लाख से अधिक नाम हटाए गए

Untitled-2460-x-1100-px-1536x687 (1)

गुवाहाटी: असम में मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। इसमें मसौदा मतदाता सूची से २.४३ लाख से अधिक नाम हटाए गए हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि अंतिम सूची में लगभग १२.५ करोड़ पुरुष, १२.४ करोड़ महिलाएं तथा ३४३ तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है। इसमें कुल २.४९ करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज हैं।
बयान में कहा गया है कि यह संख्या मसौदा मतदाता सूची की तुलना में ०.९७ प्रतिशत कम है। गौरतलब है कि मसौदा सूची, जो २७ दिसंबर को प्रकाशित हुई थी, उसमें २.५२ करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल थे।
असम में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

About Author

Advertisement