‘स्पाइडरमैन’ टॉम हॉलैंड बनने वाले हैं पिता

IMG-20260208-WA0075

वॉशिंगटन: ‘स्पाइडरमैन’ स्टार टॉम हॉलैंड और जेंडाया के रिश्ते को लेकर लंबे समय से हॉलीवुड में चर्चाएँ चल रही हैं। लेकिन अब यह चर्चा और तेज़ हो गई है कि स्पाइडरमैन की रियल-लाइफ पार्टनर जेंडाया माँ बनने वाली हैं! इसी के साथ अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या स्टार कपल जल्द ही शादी भी करने वाला है?
हालाँकि, इन तमाम चर्चाओं के बावजूद अभी तक टॉम हॉलैंड या जेंडाया में से किसी ने भी इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, जिससे अटकलें और मज़बूत होती जा रही हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि मामला अब भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। दरअसल, जिस पेज से यह खबर पोस्ट की गई है, वह एक पैरोडी पेज है, जिसका किसी भी समाचार एजेंसी से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
यह पहली बार नहीं है जब जेंडाया के गर्भवती होने की अफवाहें सामने आई हों। इससे पहले भी ऐसी खबरें उड़ी थीं, जिस पर जेंडाया की माँ क्लेयर स्टॉर्मर ने कहा था कि इस तरह की बातों को फैलाने से पहले मीडिया को तथ्यों की जाँच करनी चाहिए। इसके बावजूद अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
इन चर्चाओं की एक वजह जेंडाया का हालिया पहनावा भी बताया जा रहा है। उन्हें हाल के दिनों में ओवरसाइज़, यानी ढीले-ढाले कपड़ों में देखा जा रहा है। आमतौर पर गर्भावस्था के दौरान महिलाएँ इस तरह के कपड़े पहनती हैं, यही बात अफवाहों को और हवा दे रही है। वहीं, टॉम और जेंडाया की ओर से अब तक इस खबर का खंडन न किया जाना भी चर्चा को और तेज़ कर रहा है।
बताया जा रहा है कि टॉम हॉलैंड और जेंडाया की सगाई पहले ही हो चुकी है, लेकिन उनकी शादी की तारीख को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों ही अपने-अपने काम में बेहद व्यस्त हैं, इसलिए फिलहाल शादी को लेकर जल्दबाज़ी के मूड में नहीं हैं। अब देखना यह है कि क्या वे जल्द ही शादी या इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हैं।
इस समय जेंडाया अपने काम में पूरी तरह व्यस्त हैं। वह एक रोमांटिक फिल्म में काम कर रही हैं, जिसमें उनके साथ रॉबर्ट पैटिनसन नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘द ओडिसी’, ‘ड्यून पार्ट ३’, ‘यूफोरिया सीज़न ३’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। और हाँ, ‘स्पाइडरमैन: ब्रैंड न्यू डे’ भी, जिसमें वह एक बार फिर टॉम हॉलैंड के साथ स्क्रीन साझा करेंगी।

About Author

Advertisement