बैरकपुर: भारत का सबसे बड़ा ज्वेलरी रिटेल ब्रांड और टाटा समूह का एक हिस्सा, तनिष्क ने पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में अपने नए, भव्य स्टोर का शुभ उद्घाटन किया है। आज दोपहर ३ बजे लोकप्रिय बंगाली अभिनेत्री सुश्री मिमी चक्रवर्ती और तनिष्क के रिटेल हेड श्री सुनील राज ने संयुक्त रूप से इस स्टोर का उद्घाटन किया। नए स्टोर के खुलने की खुशी में तनिष्क अपने ग्राहकों के लिए एक विशेष ऑफर लेकर आया है, प्रत्येक खरीदारी पर एक निःशुल्क सोने का सिक्का दिया जाएगा। यह विशेष ऑफर ६ फरवरी से ८ फरवरी २०२६ तक मान्य रहेगा।
स्टोर का पता: तनिष्क, ६(४), एस.एन. बनर्जी रोड, टाउन स्क्वायर बिल्डिंग, बैरकपुर कैंट, न्यू कोर्ट के पास, बैरकपुर, पश्चिम बंगाल।
५४०० वर्गफुट क्षेत्र में फैले इस भव्य स्टोर में तनिष्क के आकर्षक डिज़ाइनों का विशाल संग्रह उपलब्ध है चमकदार प्लेन गोल्ड, आकर्षक हीरे, कुंदन, पोल्की और जड़े हुए सॉलिटेयर आभूषण। इस स्टोर में विशेष रूप से तनिष्क का त्योहारों का फेस्टिव कलेक्शन ‘नव-रानी’ भी उपलब्ध है, जिसमें राजमहलों की भव्यता और सदियों पुरानी विरासत की झलक आधुनिक रानी के लिए शाही अंदाज़ में प्रस्तुत की गई है।
इसके अलावा यहां ‘एलान’ भी उपलब्ध है- एक आधुनिक ज्वेलरी कलेक्शन, जो आत्मविश्वास से भरी महिलाओं को सम्मान देता है और खूबसूरती से तराशे गए हीरों को समकालीन परंपरा से जोड़ता है। वहीं ‘कंकणकथा’ कलेक्शन में त्योहारों और शादियों के लिए उपयुक्त कंगनों का आकर्षक संग्रह मौजूद है। बंगाली संस्कृति से गहराई से जुड़ा यह कलेक्शन पहचान, भावना और परंपरा के प्रतीक माने जाने वाले कंगनों के कालातीत महत्व को उजागर करता है।
दैनिक उपयोग के लिए आधुनिक ज्वेलरी कलेक्शन ‘ग्लैमडेज़’ और ‘अनबाउंड’ हल्के वजन के, समकालीन डिज़ाइन वाले प्राकृतिक हीरों से बने आभूषण, आधुनिक महिलाओं के व्यक्तित्व का उत्सव मनाते हैं। तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड ‘रिवाह’ के शानदार आभूषण भी यहां उपलब्ध हैं। भारत के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं की पसंद को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया ‘रिवाह’ आज विवाह की खरीदारी के लिए एक वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बन चुका है।
उद्घाटन समारोह में बोलते हुए रिटेल हेड श्री सुनील राज ने कहा, “हम अपने सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक में अपनी पहुंच को और बढ़ा पाने पर बेहद खुश हैं। बैरकपुर का यह नया तनिष्क स्टोर पश्चिम बंगाल के ग्राहकों को उत्कृष्ट कारीगरी और बेहतरीन सेवा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यहां हर रुचि और अवसर के लिए सुंदर आभूषण उपलब्ध हैं। हम बैरकपुर के सभी लोगों को अपने घर के पास ही इस नए स्टोर में आकर भरोसेमंद गुणवत्ता, उचित मूल्य और शानदार खरीदारी अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।”

लोकप्रिय बंगाली अभिनेत्री सुश्री मिमी चक्रवर्ती ने कहा, “तनिष्क वर्षों से बंगाल की महिलाओं के लिए ऐसे आभूषण बनाता आ रहा है, जिनमें हमारी संस्कृति की झलक और आधुनिक डिज़ाइनों का सुंदर संगम दिखाई देता है। तनिष्क हमेशा से बंगाल की समृद्ध संस्कृति और कला से प्रेरित रहा है, इसलिए इस ब्रांड से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। बैरकपुर के इस खूबसूरत स्टोर का उद्घाटन कर पाना मेरे लिए सम्मान की बात है। तनिष्क ने अपने भरोसे और खूबसूरती से हमेशा सभी का दिल जीता है। यह नया स्टोर आज की आधुनिक महिला के आत्मविश्वास और साहस का उत्सव है। मैं सभी को नए स्टोर में आकर तनिष्क के नए डिज़ाइनों को देखने के लिए आमंत्रित करती हूं।”









