सिलीगुड़ी को और विकसित करना चाहते हैं मेयर गौतम देव

IMG-20260206-WA0068

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी में विकास की अपार संभावनाएं हैं और तृणमूल कांग्रेस द्वारा शहर की जिम्मेदारी संभालने के बाद इसमें काफी सुधार देखने को मिला है। मेयर गौतम देव ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद सिलीगुड़ी शहर पूरी तरह बदल गया है।
उन्होंने कहा, “हम सिलीगुड़ी को और अधिक विकसित और आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य सिलीगुड़ी को एक आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करना है और उसी लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।”
मेयर ने आरोप लगाया कि भाजपा और माकपा लगातार उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं, लेकिन इसका कोई सकारात्मक परिणाम नहीं होगा, क्योंकि जनता अब सब कुछ समझ चुकी है।
उन्होंने आगे कहा, “हमारी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि इधर-उधर देखने के बजाय जनता के विकास के लिए काम करते रहो। जहां लोगों का भला होगा, वहीं राजनीति अपने आप सफल होगी। हमारे पास आगे भी कई योजनाएं हैं, जिन्हें जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।”

About Author

Advertisement