इतिहास में ६ फरवरी

Calendar web button - The Sixth of February - International Bartender's Day, Bob Marley Day and New Zealand Waitangi Day, three-dimensional rendering, 3D illustration

इतिहास में ६ फरवरी का अपना विशेष महत्व है। इसी दिन १९५२ में एलिज़ाबेथ द्वितीय ने ग्रेट ब्रिटेन का सिंहासन संभाला था, और १९७१ में मानव ने चंद्रमा पर गोल्फ खेलने का अनुभव प्राप्त किया। इसी दिन कई महान विभूतियों का जन्म भी हुआ। ‘सीमांत गांधी’ के नाम से मशहूर खान अब्दुल ग़फ्फ़ार ख़ान का जन्म १८९० में हुआ, जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का जन्म १९११ में इसी दिन हुआ।
देश और विश्व के इतिहास में ६ फरवरी की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:
१८९०: महान स्वतंत्रता सेनानी भारतरत्न खान अब्दुल गफ़्फ़ार खान का जन्म।
१९११: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का जन्म। रोनाल्ड विल्सन रीगन अपने व्यक्तित्व और अंदाज़ के कारण विश्वभर प्रसिद्ध थे। वे एकमात्र फ़िल्म अभिनेता हैं, जो राष्ट्रपति बने।
१९३१: मोतीलाल नेहरू का निधन।
१९५२: एलिज़ाबेथ द्वितीय ने ग्रेट ब्रिटेन की राजगद्दी संभाली। उन्होंने २००२ में सिंहासन पर ५० वर्ष पूरे करने का जश्न मनाया।
१९५८: म्यूनिख में विमान दुर्घटना में २१ लोग मारे गए, जिनमें मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के सात खिलाड़ी भी शामिल थे।
१९५९: अन्ना चांडी केरल उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश नियुक्त।
१९७१: अपोलो १४ के जरिए चंद्रमा पर पहुंचे एलन शेपर्ड ने दो दिन तक चंद्रमा पर घूमते हुए गोल्फ़ क्लब से गेंद हिट की; वे चंद्रमा पर गोल्फ़ खेलने वाले पहले व्यक्ति बने।
१९९३: अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश का एड्स संबंधित निमोनिया से निधन। वे ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी थे।
२००२: भारत ने सीमा में घुस आए पाकिस्तान के जासूसी विमान को मार गिराया।
२००८: भारत सरकार ने असम के माजुली द्वीप को २००८ की विश्व विरासत सूची में सांस्कृतिक भू-स्थान के रूप में शामिल किया।
२०२४: भारत ने कतर से २० साल के लिए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात के लिए अब तक का सबसे बड़ा ७८ अरब डॉलर का समझौता किया।
२०२४: केंद्र सरकार ने २९ रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर ‘भारत चावल’ पेश किया।

About Author

Advertisement