शिलांग: मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में भीषण धमाका हुआ, जिसमें कम से कम १६ मजदूरों की जान चली गई। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार, खदान के अंदर काम कर रहे मजदूर अचानक हुए जोरदार धमाके की चपेट में आ गए। धमाका इतना तेज था कि अंदर मौजूद मजदूर बाहर निकल नहीं पाए। शुरुआती आशंका है कि मृतकों में सभी मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी प्रक्रिया में है।
अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।










