बारविशा में वन विभाग की कार्रवाई, बर्माटिक लदा कंटेनर जब्त

IMG-20260204-WA0040

कामाख्यागुड़ी: कुमारग्राम ब्लॉक के बारविशा इलाके में अभियान चलाकर वन विभाग के फाल्का रेंज ने बर्माटिक लदा एक कंटेनर जब्त किया है। यह कंटेनर असम से उत्तर प्रदेश जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वनकर्मियों ने बारविशा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ३१ सी पर कंटेनर को रोका। कंटेनर का चालक मौके से फरार हो गया।
बर्माटिक से भरे इस कंटेनर को जब्त कर बारविशा के दक्षिण रामपुर स्थित वन विभाग के फाल्का रेंज कार्यालय लाया गया है। वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, कंटेनर से ५०० सीएफटी अवैध बर्माटिक लकड़ी बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग १५ लाख रुपये आंकी गई है।
वन विभाग के फाल्का रेंज के रेंज ऑफिसर प्रभातकुमार बर्मन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर बर्माटिक लदा कंटेनर जब्त किया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

About Author

Advertisement