कोलकाता: आसनसोल दक्षिण की भाजपा विधायक श्रीमती अग्निमित्रा पाल ने आज विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में और सिलिगुडी के भाजपा विधायक डा. शंकर घोष के सहभागिता में भाजपा विधायक दल की ओर से त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकप्रिय सांसद बिप्लब कुमार देव को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की एक तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।
इसी तरह वर्तमान सांसद तथा आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के जिम्मेदार विशेष पर्यवेक्षक बिप्लब देव ने आज पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में भाजपा के संसदीय दल से सौजन्य भेंट की। आज विधानसभा में बिप्लब देव को सम्मानित किया गया।











