राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर दबाव का आरोप लगाया

rahul-gandhis-fresh-jibe-at-pm-modi-253636923-16x9_0

कहा: “देश को बेच दिया है”

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी को ‘कंप्रोमाइज्ड’ (दबाव में) किया गया है, जिस वजह से उन्होंने अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया है। राहुल गांधी ने कहा कि इस समझौते के जरिए मोदी ने देश को बेच दिया है और अब उन्हें अपनी छवि के बारे में डर है कि उनका ‘गुब्बारा’ जो उन्होंने हजारों करोड़ रुपये खर्च करके बनाया है, वह कहीं फूट न जाए।
राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, “किसी न किसी कारण नरेंद्र मोदी जी ने उस समझौते पर हस्ताक्षर कर दिया… मोदी जी पर भयंकर दबाव है। मोदी जी को इस बात का डर है कि उनकी छवि का गुब्बारा फूट सकता है, जो हजारों करोड़ रुपये खर्च करके बनाया गया।”
उन्होंने यह भी कहा, “मुख्य बात यह है कि प्रधानमंत्री को ‘कंप्रोमाइज्ड’ किया गया है। अब यह सवाल है कि किसने और कैसे उन्हें दबाव में लिया, यह बात हिंदुस्तान की जनता को सोचनी है।”
कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “हिंदुस्तान के किसानों को यह समझना चाहिए कि इस समझौते में आपकी मेहनत और खून-पसीने को नरेंद्र मोदी जी ने बेच दिया है क्योंकि वह कंप्रोमाइज्ड हैं। उन्होंने सिर्फ आपको नहीं, देश को बेच दिया है।”
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, ताकि सच्चाई को सामने न आने दिया जाए।

About Author

Advertisement