‘ईरान से बातचीत में नतीजा नहीं निकला तो कुछ बुरा हो सकता है’: ट्रंप

IMG-20260203-WA0050

वाशिगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताज़ा बयान में कहा है कि ‘उनके प्रशासन के प्रतिनिधि ईरान सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि इन वार्ताओं से परिणाम निकलेंगे।’
ट्रंप ने कहा, “हम इस समय ईरान से बात कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इसका नतीजा अच्छा निकलेगा क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो कुछ बुरा हो सकता है।”
यह बयान ऐसे समय में आया है जब अगले कुछ दिनों में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची और ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ़ के बीच सीधी मुलाक़ात की अटकलें तेज़ हो रही हैं, जो संभवतः तुर्की के इस्तांबुल में होगी।
रॉयटर्स में प्रकाशित ख़बर के अनुसार, स्टीव विटकॉफ़ इसराइल में हैं और इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के साथ उनकी मुलाक़ात हुई है।
इस ख़बर ने भी इस संभावना को बढ़ा दिया है कि ये मुलाक़ात दरअसल ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता से संबंधित हो सकती है।

About Author

Advertisement