देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक किशोर को मोमो की लत लगाने के बाद उससे ८५ लाख रुपये मूल्य के जेवरात लूट लिए गए। यह घटना रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के भगवानपुर तिवारी गांव की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।
शिकायतकर्ता विमलेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि तीन युवकों ने उनके बेटे को मोमो खिलाने के बदले उसके घर के सारे गहने ले लिए। किशोर ने घर के सारे गहने मोमो के बदले युवकों को दे दिए। यह मामला तब सामने आया, जब किशोर की बहन ने अपने गहने मांगे और अलमारी खोलने पर सभी गहने गायब मिले।
किशोर ने बताया कि उसने गहने मोमो के बदले युवकों को दे दिए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने उनके बेटे से दोस्ती की थी और फिर उसे मोमो खिलाकर उसके घर से गहने ले उड़े। ये गहने किशोर और उसकी बहन के थे।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है। अब पुलिस को यह देखना होगा कि वह मोमो दुकानदारों को पकड़ कर गहने बरामद कर पाती है या नहीं।









