मुंबई: एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की नई डिप्टी सीएम बन गई हैं। उन्होंने मुंबई के लोक भवन में शाम पांच बजे पद की शपथ ली।
सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम बनने वाली पहली महिला हैं। अजित पवार का 28 जनवरी को विमान हादसे में निधन हुआ था, जिसके बाद यह पद खाली था।
बीजेपी के पास बहुमत होने के बावजूद सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाना राजनीतिक रणनीति के रूप में देखी जा रही है।









