नयाँ दिल्ली: अंतरिक्ष की अथाह ऊंचाइयों ने हमेशा से मानव को आकर्षित किया है। सोवियत संघ द्वारा अंतरिक्ष अन्वेषण की शुरुआत के बाद अमेरिका भी इस प्रतिस्पर्धा में कूद पड़ा और फिर दुनिया के कई देशों ने इस क्षेत्र में कदम बढ़ाए। भारत ने भी आगे चलकर अंतरिक्ष विज्ञान में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। अंतरिक्ष इतिहास में ३१ जनवरी की तारीख विशेष महत्व रखती है।
३१ जनवरी १९५८ को अमेरिका ने अपना पहला अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा, जिसने उसे अंतरिक्ष दौड़ में मजबूती से स्थापित किया। इसी तारीख को नासा ने अंतरिक्ष में जीवित प्राणियों पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करने के लिए एक चिंपांजी को अंतरिक्ष यात्रा पर भेजा। यह प्रयोग मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में एक अहम कदम था।
इसके बाद अलग-अलग वर्षों में ३१ जनवरी को ही अमेरिका ने मानवयुक्त अपोलो यान को चंद्रमा की ओर रवाना किया। अलग समय में घटित इन घटनाओं ने ३१ जनवरी को अंतरिक्ष विज्ञान के इतिहास में एक यादगार और प्रेरणादायक तारीख बना दिया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र:
१५६१ – मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम खां की गुजरात के पाटण में हत्या।
१६०६ – ब्रिटेन में तख्त के खिलाफ साजिश करने वाले गाइफॉक्स को मौत के घाट उतार दिया।
१८६५ – अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक स्वीकृत हुआ।
१८८४ – रूसी फौजों ने अफगानिस्तान के अमीर के मर्व छीन लिया।
१८९३ – ट्रेडमार्क ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।
१९१५ – ‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने रूस के खिलाफ जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
१९४६ – तत्कालीन सोवियत संघ के मॉडल के आधार पर यूगोस्लाविया का छह देशों में विघटन (सर्बिया, मोंटेनेग्रो, क्रोएशिया, स्लोवेनिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, मैसेडोनिया)।
१९५३ – आइरिश सागर में नौका दुर्घटना में कम से कम 130 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई।
१९५७ – अबादान से तेहरान तक पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हुआ।
१९५८ – अमेरिका ने पहले भू-उपग्रह का प्रक्षेपण किया।
१९६१ – अमेरिका ने जीवित प्राणियों पर अंतरिक्ष के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए एक चिंपांजी को अंतरिक्ष में भेजा।
१९६२ – अमेरिकी देशों के संगठन ने क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।
१९६३ – मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया।
१९६६ – सोवियत संघ ने लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना ९ स्पेशक्राफ्ट की लॉन्चिंग की।
१९६८ – प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।
१९७१ – पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।
१९७१ – अमेरिका ने मानवयुक्त अपोलो यान को चंद्रमा की ओर रवाना किया।
१९७४ – पेन अमेरिका एयरवेज का विमान अमेरिकी सीमाओं में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 15 लोग मारे गये।
१९७९ – चीन ने सोवियत संघ को विश्वयुद्ध भड़काने वाला मुख्य देश होने का आरोप लगाया।
१९८४ – विश्व के नौ गरीब देशों ने लुसाका बैठक में दक्षिण अफ्रीका से व्यापार संबंध तोड़ लेने की घोषणा की।
१९८५ – दलबदल निरोधक संबंधी 52वें संविधान संशोधन विधेयक को राज्यसभा ने भी मंजूरी दी।
१९८८ – पोलैंड में सालिडैरिटी के समर्थकों ने सरकार द्वारा मूल्यवृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया।
१९८९ – कोलंबियाई विमान का अपहरण कर १२२ लोगों सहित अपहृत कर कोस्टारिका ले जाया गया।
१९९२ – २८ देशों द्वारा क्रोएशिया एवं स्लोवानिया को मान्यता।
१९९२ – न्यूयार्क में सुरक्षा परिषद का पहला शिखर सम्मेलन।
१९९५ – इजराइल एवं जार्डन के मध्य हुई शांति संधि के परिणामस्वरूप इजराइल ने अधिकृत सीमावर्ती क्षेत्र जार्डन के सुपुर्द किया।
१९९६ – श्रीलंका में आत्मघाती हमले में ८६ की मौत, १४०० घायल।
१९९८ – मार्टिना हिंगिस ने कोंचिता मार्टिनेज को हराकर आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती।
१९९९ – अर्मिनिया की सुंदरी गोहर अरुथ्यूनियम मिस कॉमनवेल्थ १९९९ चुनी गईं।
१९९९ – येवगेनी काफेलनिकोव (रूस) ने पुरुषों का आस्ट्रेलियन ओपन टेनिस का एकल खिताब जीता।
२००० – हवाला केस के सभी आरोपी बरी।
२००१ – लीबिया के नागरिक अब्दुल बासित अली मोहम्मद अल मेगराही को १९८८ की पैन एम उड़ान १०३ में विस्फोट करने का दोषी ठहराया गया। दुर्घटना में २७० लोगों की मौत हुई थी।
२००२ – झारखंड के राज्यपाल प्रभात कुमार ने इस्तीफा दिया।
२००४ – पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम के जनक डाक्टर अब्दुल कादिर खान प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार पद से बर्खास्त।
२००५ – जनरल जोगिंदर सिंह नए सेना प्रमुख बने।
२००५ – बंग्लादेश ने जिम्बाव्वे से एक दिवसीय श्रृंखला 3-2 से जीती।
२००७ – भारतीय स्टील कम्पनी टाटा, एंग्लो डच इस्पात कम्पनी कोरस के अधिग्रहण के बाद विश्व की पांचवी बड़ी कम्पनी बनी।
२००८ – उत्तर प्रदेश को पांच वर्ष के भीतर बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने ६१६८ करोड़ रुपये की विद्युत परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
२००८ – केन्द्र सरकार ने ‘भारतीय स्टेट बैंक’ के राइट इश्यू के जरिये लगभग १० हज़ार करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी।
२००८ – भारत-अमेरिकी असैन्य परमाणु करार के विवादास्पद हाइड-एक्ट कानून के जनक और पूर्व रिपब्लिकन सांसद हेनरी ने हाइड का निधन।
२००८ – पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो की पार्टी ने चुनाव के लिए अपनी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।
२०१० – हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।
जन्म:
१९२३ – सोमनाथ शर्मा – ‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।
१९३४ – कुमुदबेन मणिशंकर जोशी – आंध्र प्रदेश की 14वीं राज्यपाल थीं।
१९७५ – भारतीय अभिनेत्री प्रीति जिंटा
निधन:
१९६१ – श्रीकृष्ण सिंह, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री।
१९६८ – पद्मनारायण राय – हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार।
१९८७ – मिनजुर भक्तवत्सलम – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
१९८८ – अकिलन, तमिल भाषा के साहित्यकार
२००० – के. एन. सिंह – भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता।
२००४ – सुर सम्राज्ञी सुरैया का मुंबई में निधन।
२००७ – होकिशे सेमा – भारतीय राज्य नगालैंड के तीसरे मुख्यमंत्री थे।
२०१२ – मनीराम बागड़ी – समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।
२०२० – दलीप कौर तिवाना – पंजाबी की प्रतिष्ठित, बहुचर्चित अग्रज लेखिका थीं।











