कहा ‘गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं’
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और कहा कि बापू एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक सोच हैं जो कभी मिट नहीं सकती। उन्होंने बताया कि गांधी की यह सोच न कभी अंग्रेजी साम्राज्य ने, न नफरत की विचारधारा ने और न अहंकारी सत्ता ने मिटा पाई।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक सोच हैं, वह सोच जिसे कभी एक साम्राज्य ने, कभी नफरत की विचारधारा ने और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की असफल कोशिश की। मगर राष्ट्रपिता ने हमें आजादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है और हिंसा व भय से बड़े अहिंसा और साहस।”
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सरदार वल्लभभाई पटेल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के १९४८ के पत्राचार का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पत्राचार में स्वयं को राष्ट्रवाद का संरक्षक बताने वालों पर गंभीर आरोप हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ नेताओं की मानसिकता गांधी और गोडसे के बीच चयन की बात स्पष्ट करती है।
निधन दिवस पर राहुल गांधी ने बापू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।










