एसबीआई ने कोलकाता में ग्लोबल ट्रेड फाइनेंस सेंटर स्थापित कर संचालन को किया सशक्त

IMG-20260130-WA0051

कोलकाता: देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कोलकाता में ग्लोबल ट्रेड फाइनेंस सेंटर (जीटीएफसी) की स्थापना कर अपने ट्रेड फाइनेंस और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग संचालन को और सुदृढ़ किया है। इस केंद्र का उद्देश्य ट्रेड फाइनेंस और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग से जुड़े लेन-देन की प्रोसेसिंग को केंद्रीकृत करना है।
एसबीआई के अनुसार, कोलकाता स्थित यह केंद्र पूर्वी और उत्तरी भारत की सभी शाखाओं को सेवाएं प्रदान करता है। इससे लेन-देन की प्रक्रिया में तेजी आई है, अनुपालन निगरानी अधिक प्रभावी हुई है और ग्राहकों को बेहतर बैंकिंग अनुभव मिल रहा है। बैंक ने उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ मानव संसाधनों के माध्यम से गति, सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता के नए मानक स्थापित किए हैं।
जीटीएफसी में कुल २७७ कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें १६१ एसबीआई कर्मचारी, १०५ आउटसोर्स्ड कर्मचारी और ११ अस्थायी कर्मचारी शामिल हैं। सभी आउटसोर्स्ड और अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति स्थानीय स्तर पर की गई है।
बैंक ने बताया कि कुल कर्मचारियों में से ६१ प्रतिशत, यानी १६९ कर्मचारी पश्चिम बंगाल से हैं, जो स्थानीय रोजगार और कौशल विकास के प्रति एसबीआई की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा, वर्ष २०२४ से अब तक जीटीएफसी ने पश्चिम बंगाल राज्य को १.४० करोड़ रुपये का जीएसटी योगदान दिया है।
एसबीआई के अनुसार, कोलकाता में स्थापित यह ग्लोबल ट्रेड फाइनेंस सेंटर परिचालन दक्षता बढ़ाने और भारत की बढ़ती वैश्विक व्यापार आवश्यकताओं को समर्थन देने की दिशा में बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

About Author

Advertisement