सांसद बिष्ट की पहल पर कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण

FB_IMG_1769713572436

दार्जिलिंग: आज दार्जिलिंग लोकसभा सांसद राजू बिष्ट ने गोसाइंपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी मैदान में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर आगामी “कार्यकर्ता सम्मेलन” की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण किया।
इस संबंध में सांसद बिष्ट ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी ३१ जनवरी २०२६ को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस सम्मेलन को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे। सांसद ने कहा कि दार्जिलिंग पहाड़, तराई और डुआर्स क्षेत्र के लोगों में गृह मंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि अमित शाह देश के सबसे सक्रिय और समर्पित गृह मंत्रियों में से एक हैं, जो सदैव इस क्षेत्र और यहां के लोगों से निकटता बनाए रखते हैं।
आगामी सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे सभी कार्यकर्ताओं के प्रति सांसद बिष्ट ने हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।

About Author

Advertisement