सिलिगुड़ी: सिलिगुड़ी के भाजपा विधायक डॉ. शंकर घोष ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार महाराष्ट्र के बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गए हैं। यह अकाल मृत्यु अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
डॉ. घोष ने सोशल मीडिया में उल्लेख किया कि यह भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने पवार के शोकाकुल परिवार, संबंधियों और समर्थकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए ‘ओम शांति’ का उच्चारण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।










