अजित पवार के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की

FB_IMG_1769597783175

गान्ताेक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से बारामती में हुई विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के दुखद समाचार पर गहरा शोक और स्तब्धता व्यक्त की है। उन्होंने ‘ॐ शांति’ का उच्चारण करते हुए दिवंगत नेता को भावभीनी७ श्रद्धांजलि अर्पित की।७
मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार का निधन न केवल महाराष्ट्र के लोगों के लिए, बल्कि उन्हें जानने और सम्मान करने वाले सभी लोगों के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
अंत में मुख्यमंत्री ने पवार परिवार, उनके समर्थकों तथा इस गहरे दुख में शोकाकुल प्रत्येक नागरिक के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कामना की कि सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में अजित पवार की विरासत सदैव स्मरणीय बनी रहे।

About Author

Advertisement