पाँच के लिए सुप्रीम कोर्ट की मंज़ूरी का इंतज़ार
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस ने मंगलवार को राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति की। नियुक्तियों के तहत बाबा साहेब अंबेडकर एजुकेशन यूनिवर्सिटी के कुलपति पद पर अरुणाशीष गोस्वामी, उत्तर बंग कृषि विश्वविद्यालय में देबब्रत बासु तथा वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी के कुलपति के रूप में देबब्रत मित्रा को नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल डॉ. सी. वी. आनंद बोस पश्चिम बंगाल के सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति (चांसलर) भी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के कुल आठ विश्वविद्यालयों में से तीन में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति की जा चुकी है, जबकि शेष पाँच विश्वविद्यालयों के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भेजे जाने वाले नामों की अभी प्रतीक्षा की जा रही है।









