विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री समेत पाँच लोगों की मौत

IMG-20260128-WA0045

नई दिल्ली: भारत के महाराष्ट्र राज्य के बारामती में हुए एक चार्टर्ड विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पाँच लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है।
बारामती हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान विमान रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभ में अजित पवार के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु होने की आधिकारिक पुष्टि की गई।
विमान में उपमुख्यमंत्री पवार के साथ उनके निजी सहायक, सुरक्षाकर्मी तथा उड़ान कर्मचारी भी सवार थे। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और घटनास्थल से घना धुआँ उठता देखा गया। मौके पर राहत एवं चिकित्सा दल को तत्काल तैनात किया गया।
दुर्घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों के अनुसार इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी आना बाकी है।

About Author

Advertisement