२८ जनवरी के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

depositphotos_125413272-stock-photo-january-28-calendar-on-white

नयाँ दिल्ली: २८ जनवरी की तारीख दो बड़ी घटनाओं के गवाह के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। २८ जनवरी १९८६ को अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. फ्लोरिडा से उड़ान भरने के ७३ सेकंड के भीतर इसमें विस्फोट हो गया और इसमें सवार सभी सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक शिक्षक भी था, जिसका चयन अंतरिक्ष में जाने वाले पहले असैन्य नागरिक के तौर पर किया गया था। दूसरी बड़ी घटना २८ जनवरी १९९८ की है, जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को टाडा (आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां रोकथाम) की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई। तमिलनाडु के श्रीपेरूंबुदूर में १९९१ के आम चुनाव में प्रचार के दौरान मई में एक बम हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। २८ जनवरी २०२२ को इराक में बगदाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छह रॉकेट से हमला किया गया, जिसमें दो व्यावसायिक विमान क्षतिग्रस्त हो गए लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। दागे गए रॉकेट इराकी एयरवेज के प्रतीक्षा क्षेत्र में खड़े विमानों पर गिरे।
देश दुनिया के इतिहास में २८ जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
१८१३: ब्रिटेन की मशहूर लेखिका जेन ऑस्टिन के रोमांटिक उपन्यास ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ का पहली बार प्रकाशन हुआ. इसे अंग्रेजी साहित्य की सबसे अधिक चर्चित रचनाओं में गिना जाता है।
१८३५: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरूआत।
१८६५: लाला लाजपत राय का जन्म।
१८९८: सिस्टर निवेदिता का भारत आगमन।
१९००: जरनल के. एम. करिअप्पा का जन्म, जो देश के पहले गवर्नर बने।
१९३३: चौधरी रहमत अली ख़ां ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए ‘पाकिस्तान’ नाम सुझाया।
१९६१: घड़ी बनाने वाली कंपनी एचएमटी की पहली फैक्टरी की बेंगलुरु में आधारशिला रखी गई।
१९८०: देश के सबसे बड़े मालवाहक पोत ‘रानी पद्मिनी’ का जलावतरण।
१९८६: अमेरिका का अंतरिक्ष यान चैलेंजर दुर्घटनाग्रस्त। सभी सात अंतरिक्षयात्रियों की मौत।
१९९८: टाडा अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल २६ अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई।
१९९९: भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।
२०००: अंडर-१९ विश्वकप क्रिकेट के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
२००२: खराब मौसम के कारण एक्वाडोर का एक विमान नेवादो डी कंबेल ज्वालामुखी की ढलान पर गिरा. विमान में सवार सभी ९२ लोगों की मौत।
२००२: पाकिस्तान में एक आतंकवादी संगठन ने अमेरिका के पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण किया।
२००३: पश्चिम बंगाल के हावड़ा ज़िले में एक बस और तेल टैंकर के बीच टक्कर में ४२ लोगों की मौत।
२००५: पुर्तग़ाल सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।
२०१०: बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजीबुर्रहमान के पांच हत्यारों को फ़ांसी दी गई।
२०२०: पाकिस्तान में लाहौर की एक इत्र फैक्टरी में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने के कारण आग लगने से दो महिलाओं और बच्चों सहित ११ लोगों की मौत।

About Author

Advertisement