देश और दुनिया के इतिहास में २५ दिसंबर कई कारणों से महत्वपूर्ण है, जिनमें से ये सभी प्रमुख हैं…

3d-illustration-calendar-25-december-260nw-91126703

पुरी दुनिया में २५ दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है और इसके साथ ही नये साल के आने की दस्तक सुनाई देने लगती है। इतिहास में यह तारीख कई महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।
वर्ष १९२४ में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुवा था। वह १९९६ और फिर १९९८ से २००४ तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।
१९४९ मे आज के दिन हि पडोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म हुआ था। वह १९९०-९३, १९९७-९८ और २०१३- १७ तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।
यह भी अपने आप में दिलचस्प है कि दोनों देशों के इन दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर प्रयास किए। इस दिन दुनिया से रुख़सत होने वालों की बात करें तो मूक फिल्मों के महानतम अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन २५ दिसंबर १९७७ को हुआ।
१७७१: मुग़ल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।
१९१८: मिस्र के सैन्य अधिकारी और राजनेता अनवर सादात का जन्म। वह १९७० में मिस्र के राष्ट्रपति बने और १९८१ में उनकी हत्या तक इस पद पर बने रहे। उन्होंने इजराइल के साथ शांति प्रक्रिया की शुरूआत की और इसके लिए उन्हें १९७८ में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।
१९७७: ब्रिटेन के जगप्रसिद्ध कॉमेडियन और फिल्म निर्देशक चार्ली चैपलिन का निधन। उन्हें मूक फिल्मों का युगपुरुष माना जाता है। उनका निधन स्विट्जरलैंड में हुआ।
१९८९: रोमानिया के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलाए चाउसेस्कू और उनकी पत्नी एलेना को राष्ट्र के खिलाफ अपराधों का दोषी पाया गया और गोली से उड़ा दिया गया।
१९९१: मिखाइल गोर्बाचेव के सोवियत संघ के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के साथ ही सोवियत संघ के पतन की शुरुआत हुई।
१८७६: काएदे आजम कहे जाने वाले मुहम्मद अली जिन्ना का जन्म हुआ।
१९९८: रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाए जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
२००८: भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गये चन्द्रयान-१ के ११ में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।
१८६१: भारत के शिक्षाविद् और भारत रत्न से सम्मानित मदन मोहन मालवीय का जन्म हुआ।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement