हिंदुजा परिवार एवं मित्रों द्वारा जीपी हिंदुजा की स्मृति में प्रार्थना सभा

IMG-20251218-WA0094

मुंबई: हिंदुजा ग्रुप के दिवंगत चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदुजा की स्मृति में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु मुंबई में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय उद्योग जगत के प्रमुख दिग्गजों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, राजनयिक समुदाय के सदस्यों तथा फिल्म जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रही।
प्रार्थना सभा में परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती सहित अन्य आध्यात्मिक गुरुओं और जीपी हिंदुजा के निकट सहयोगियों ने उनके बहुआयामी व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध गायिका अनुराधा पौडवाल, गायक नितिन मुकेश एवं मोहित लालवानी ने जीपी हिंदुजा के प्रिय भजनों तथा उनके घनिष्ठ मित्र स्वर्गीय राज कपूर पर फिल्माए गए गीतों की प्रस्तुति देकर माहौल को भावनात्मक बना दिया।

About Author

Advertisement