सरफराज खान और पृथ्वी शॉ आधार मूल्य पर बिके

IMG-20251217-WA0070

नई दिल्ली: दो प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटर सरफराज खान और पृथ्वी शॉ को आखिरकार आईपीएल का अनुबंध मिल गया। पिछले दो सीजन से अनसोल्ड रहने वाले सरफराज को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने उनके ७५ लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा। मंगलवार को अबू धाबी में हुई नीलामी के शुरुआती राउंड में वह अनसोल्ड रहे थे, लेकिन एक्सेलेरेटेड राउंड में सीएसके ने उनके लिए बोली लगाई।
सरफराज हाल के समय में शानदार फॉर्म में हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने ७ पारियों में २०३.०८ के स्ट्राइक रेट से 329 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। सरफराज ने आखिरी बार 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेला था।
वहीं पृथ्वी शॉ अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं। सात सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने के बाद रिलीज होने वाले पृथ्वी को पिछली नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें उनके आधार मूल्य ७५ लाख रुपये में खरीदा। मिनी नीलामी के शुरुआती राउंड में सरफराज की तरह पृथ्वी भी अनसोल्ड रहे थे, लेकिन एक्सेलेरेटेड राउंड में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement