गान्टाेक: सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने तेयोङसी श्रीजङ्गा सावन तोङनाम के पवित्र अवसर पर पूरे सिक्किमवासियों, विशेषकर लिम्बू समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व १८वीं सदी के महान विद्वान और समाज सुधारक महात्मा श्रीजङ्गा के जन्म का प्रतीक है। महात्मा श्रीजङ्गा ने लिम्बू परंपरा, संस्कृति, शिक्षा और धर्म के पुनरुत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे लिम्बू समाज को नई दिशा मिली और सांस्कृतिक धरोहर समृद्ध हुई।
उन्होंने यह भी कहा कि यह पर्व समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन का प्रतीक है। सिक्किम की विविध संस्कृति और परंपराएँ जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो हमें एकता, सद्भाव और प्रगति की ओर प्रेरित करती हैं।
राज्यपाल ने सभी से महात्मा श्रीजङ्गा की शिक्षाओं और आदर्शों का पालन करते हुए राज्य को और अधिक उचाइयों तक ले जाने का दृढ़ संकल्प लेने का आह्वान किया।










