ऑस्ट्रेलियन ओपन: आयुष शेट्टी और लक्ष्य सेन क्वार्टर फ़ाइनल में, प्रणय और श्रीकांत बाहर

IMG-20251120-WA0101

सिडनी: ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। २० वर्षीय आयुष शेट्टी और विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद जीत दर्ज कर क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बनाई है। अगले दौर में दोनों भारतीय खिलाड़ी आमने-सामने होंगे।
आयुष शेट्टी ने चौथी वरीयता प्राप्त जापान के कोडाई नाराओका को ६८ मिनट तक चले मुकाबले में २१-१७, २१-१६ से हराया। यह इस साल नाराओका के खिलाफ उनकी दूसरी जीत है।
लक्ष्य सेन ने चीनी ताइपे के ची यू जेन को २१-१७, १३-२१, २१-१३ से मात देकर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया। मलेशिया ओपन में यही खिलाड़ी उनके खिलाफ जीते थे, लेकिन सेन ने इस बार बदला चुकता किया।
दूसरी ओर, अनुभवी खिलाड़ी संघर्ष करते दिखे।
एचएस प्रणय को आठवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के फरहान अल्वी ने १९-२१, १०-२१ से हराया।
किदांबी श्रीकांत जापान के शोगो ओगावा से २०-२२, १६-२१ से पराजित हुए और बाहर हो गए।
पुरुष युगल में भारत की शीर्ष जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइनीज ताइपे के सू चिंग हेंग और वु गुआन शुन को २१-१८, २१-११ से हराकर क्वार्टर फ़ाइनल में प्रवेश किया। अगला मुकाबला पाँचवीं वरीयता प्राप्त इंडोनेशियाई जोड़ी फाजर अलफ़ियन और मुहम्मद फ़िक्रि से होगा।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement