बिर्तामोड़: झापा के बुद्धशांति गाँवपालिका–६ संतपुर के एक वृद्ध ने अपने शरीर में आग लगा लिया। शनिवार रात के करीब साढे ११ बजे ८४ वर्षीय डिल्लीराम अधिकारी ने अपने घर से बाहर आगन में पेट्रोल छिड़कर अपने शरीर में आग लगा लिया है। ये जानकारी जिला पुलिस कार्यालय झापा ने दी है।
डिल्लीराम के बेटे भोगेन्द्र अधिकारी ने रात करीब १ बजे पिता को अचेत अवस्था में देखा जिसके बाद इलाका पुलिस कार्यालय बुधबारे को जानकारी दी । सूचना पाते ही इलाका कार्यालय बुधबारे पुलिस की एक टीम घटना स्थल पहुँची। परिवार के लोगों ने बताया कि डिल्लीराम की मृत्यु हो चुकी है। उनके अनुसार पिछले कुछ समय से उनका डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।











