काठमांडू,: काठमांडू उपत्यका में आज न्यूनतम तापक्रम इस वर्ष का सबसे कम रहा।
मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि आज काठमांडू उपत्यका का न्यूनतम तापक्रम १०.१ डिग्री सेल्सियस मापा गया है। महाशाखा के अनुसार ’यह इस वर्ष काठमांडू उपत्यका में सबसे कम न्यूनतम तापक्रम हैं, इससे पहले सबसे कम कल ११ डिग्री सेल्सियस था।
आज का आधिकारिक न्यूनतम तापक्रम आज सुबह ८ः४५ बजे मापा गया है। महाशाखा ने यह भी जानकारी दी है कि आज काठमांडू उपत्यका का मौसम मुख्यतया साफ ही रहने की संभावना है।










