अफ़ग़ानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप, मृतकों की संख्या २० पहुँची

afghan-earthquake-1

कंधार: उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या २० पहुँच गई है। स्थानीय अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है।
तालिबान सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत ज़मान अमर ने बताया कि भूकंप में २० से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और ३२० से ज़्यादा घायल हुए हैं। भूकंप सोमवार सुबह मज़ार-ए-शरीफ़ क्षेत्र में आया, जहाँ लगभग पाँच लाख लोग रहते हैं।


अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (युएसजीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता ६.३ थी। इसकी गहराई २८ किलोमीटर थी। तालिबान प्रवक्ता हाजी ज़ैद ने बताया कि बल्ख प्रांत के शोलगारा ज़िले में कई लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि ज़्यादातर घायल ऊँची इमारतों से गिरने के कारण हुए हैं।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement