७० वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

IMG-20251029-WA0101

सिलीगड़ी: सिलीगुड़ी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां एक २५ वर्षीय शख्स पर एक ७० वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप सामने आया है। वृद्धा से बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया l
जानकारी के अनुसार, दो दिनों तक लगातार बलात्कार के बाद, वृद्धा की शिकायत पर एनजेपी थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक का नाम बापी महंत है। उसकी उम्र लगभग २५ वर्ष है। उसका घर माइकल मधुसूदन कॉलोनी, एनजेपी में बताया जा रहा है।
खबरों के अनुसार, ७० वर्षीय वृद्ध महिला लंबे समय से उस व्यक्ति के घर में किराए पर रह रही थी। आरोपी युवक ने २५ और २६ अक्टूबर को वृद्धा के साथ जबरन बलात्कार किया। जब वृद्धा की तबियत खराब हुई, तो बाद में उसे एनजेपी थाने ले जाया गया।
दुष्कर्म का मामला दर्ज होते ही पुलिस ने बापी महंत नामक युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति को बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत भेज दिया गया।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement