फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

IMG-20251025-WA0107

सिलीगुड़ी: खोरीबाड़ी में फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बेचने के मामले में आखिरकार मुख्य आरोपी पार्थ साहा को दार्जिलिंग जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आप सभी को बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने खोरीबाड़ी थाने में फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बेचने के मामले में पार्थ साहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। तब से पार्थ साहा फरार रहा था।
मालूम हो कि दो दिन पहले खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने इसी फर्जी प्रमाण पत्र घोटाले के सिलसिले में एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम नवजीत गुहा नियोगी है। इस बार मुख्य आरोपी पार्थ साहा को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बेचने के आरोपों को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। इस मामले में भाजपा ने भी सीबीआई जांच की मांग की है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी पार्थ साहा को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement