राष्ट्रपति मुर्मू ने भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए

Screenshot_20251011_222109_X

गांधीनगर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गुजरात के द्वारका पहुंचीं और भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए। उन्होंने भगवान के चरणों में सिर झुकाकर भारतवासियों की सुख-शांति और समृद्धि के लिए हृदयपूर्वक प्रार्थना की।
राष्ट्रपति ने भक्ति भाव के साथ शास्त्रीय विधि अनुसार पादुका पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री मूलुभाई बेर, जिला कलेक्टर राजेश तन्ना, रेंज आईजी अशोककुमार यादव, पुलिस अधीक्षक जयराजसिंह वाला, प्रांत अधिकारी अमोल आवडे, प्रशासक एवं उप-कलेक्टर हिमांशु चौहान ने स्वागत किया। राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement