इलाम: नेपाल मे लगातार हुई भारी बारिश के कारण इलाम के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को आए भूस्खलन में अब तक ३७ लोगों की मौत हो चुकी है।
इलाम नगरपालिका-६ घोषगांव में प्रकाश तामांग के घर पर आए भूस्खलन में समिर देउजाली (२३), प्रविण तामांग (२३), बिराज पाख्रिन तामांग (२३), अर्जुनधारा नगरपालिका-६ के अर्जुन दनुवार के ३ वर्षीय पुत्र आवास दनुवार, अनु तामांग (३२) और प्रिन्सिखा मगर (८) की मौत हुई।
सन्दकपुर गाउँपालिका-१ छाँगे में छबि धन राई के घर पर आए भूस्खलन में भिम बहादुर राई (४३), हरिमाया राई (६६), देवी राई (४७), शेखर राई (५४), सारादा सेडाई (७४) और तारा देवी राई (४८) की मृत्यु हुई।
माईजोगमाई गाउँपालिका-३ प्याङ में बर्मलाल सोङमी (८२), बुद्धमाया सोङमी (७०), धनबल सोङमी (४६), सरला सोङमी (४२) और प्रकृती सोङमी (१४) भूस्खलन की चपेट में आए।
सूर्योदय नगरपालिका-१ मानेभञ्याङ में राजु क्षेत्री के घर पर भूस्खलन से मन माया क्षेत्री (६५), रस्मिका क्षेत्री (१०), दिप बस्नेत (४५), भवानी बस्नेत (४४) और दिव्या बस्नेत (१२) की मौत हुई।
देउमाई नगरपालिका-५ ढुसेनी में दिपक लिम्बु (३०), ऋषिका लिम्बु (२७), दिपिस्का लिम्बु (१०), सौजन लिम्बु (९) और सौगात लिम्बु (११) मलबे में दब गए। इसी क्षेत्र में मन कुमार लिम्बु के घर पर रोशन लिम्बु (२२) और बेबिसा राई (२२) की मृत्यु हुई।
माङसेबुङ गाउँपालिका-१ पार्टी गाउँ में मदन लिम्बु के घर पर आए भूस्खलन में कृष्ण माया लिम्बु (५७), माया लिम्बु (५०) और नेहा राई (१७) की मौत हुई।
फाकफोकथुम गाउँपालिका-३ रातमाटे में सुरेश लिम्बु (२८) भी भूस्खलन में मरे। माईजोगमाई गाउँपालिका-६ ओडारे में भक्त बहादुर थेवेको घर पर आए भूस्खलन में किरण थेवे (२८), मनमाया थेवे (१८) और मुनुसा थेवे (३) की मृत्यु हुई।
प्रारंभिक रेस्क्यू के दौरान कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि स्थानीय पुलिस प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल उद्दार कार्य और आवश्यक जांच कर रही है।