यूरोपीय नेता यूक्रेन युद्ध समाप्त करने पर चर्चा के लिए अमेरिका आएंगे: ट्रम्प

IMG-20250908-WA0154

न्यूयॉर्क: डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि यूरोपीय नेता यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा के लिए अमेरिका आएंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात करेंगे।
ट्रम्प ने यह भी संकेत दिया कि उनका प्रशासन मास्को पर दूसरे दौर के प्रतिबंध लगाने के लिए तैयार है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने प्रतिबंधों को सही कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यूरोप को रूस से ऊर्जा खरीदना बंद कर देना चाहिए।
इस बीच, रूस ने युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन में अपना सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। इसमें चार लोग मारे गए और पहली बार कीव में यूक्रेन की मुख्य सरकारी इमारत को निशाना बनाया गया।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement