सुंदरवन में मगरमच्छ ने मछुआरे पर हमला किया, तलाश जारी

PA-9342832

कोलकाता: सुंदरवन क्षेत्र के गोसाबा प्रखंड में गुरुवार दोपहर मछुआरे सुनील मंडल पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। घटना लाहिड़ीपुर पंचायत अंतर्गत ट्राइबलीघेरी के पास दत्ता नदी में हुई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ५० वर्षीय सुनील मंडल मछली पकड़ने के लिए नदी किनारे जाल डाल रहे थे, तभी विशाल मगरमच्छ ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और नदी में खींच लिया। पास ही मौजूद मछुआरा साधन मंडल ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ के चंगुल से उन्हें छुड़ाना संभव नहीं हो सका।
सुंदरवन तटीय थाना पुलिस, वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मछुआरे का कोई सुराग नहीं मिला। सुनील मंडल का परिवार पीढ़ियों से मछली पकड़ने का काम करता रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। वन विभाग ने बताया कि तलाशी अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक मछुआरे का कोई पता नहीं चलता।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement