नई दिल्ली: फिफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर के यूरोपीय चरण में आज इटली, फ्रांस और स्विट्जरलैंड ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।
ग्रुप डी में फ्रांस ने यूक्रेन को २-० से हराया। माइकल ओलिस ने १०वें और कीलियन एम्बाप्पे ने ८२वें मिनट में गोल कर फ्रांस को जीत दिलाई। इसी ग्रुप में आइसलैंड ने अज़रबैजान को ५-० से मात दी। इसाक बर्गमेन जोहानेसन ने दो गोल किए। फ्रांस और आइसलैंड अब ३-३ पॉइंट्स के साथ ग्रुप में शीर्ष पर हैं।
ग्रुप आई में इटली ने एस्टोनिया को ५-० से हराया। मातेओ रेटेगुई ने दो गोल किए, जबकि मोइस कीन, गियाकोमो रासपाडोरी और अलेस्सान्द्रो बास्तोनी ने भी गोल किए। इसी ग्रुप में इज़राइल ने मोल्डोवा को ४-० से हराया। नॉर्वे चार मैचों में १२ पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर है।
ग्रुप बी में स्विट्जरलैंड ने कोसोवो को ४-० से हराया। ब्रील एम्बोलो ने २५वें और ४५वें मिनट में दो गोल किए। स्वीडन और स्लोवेनिया का मुकाबला २-२ से ड्र रहा।