काबुल: अफगानिस्तान के दुर्गम दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में गुरुवार रात ५.६ मैग्निच्यूड का भूकंप आया। यह पिछले छह दिनों में तीसरा भूकंप है।
स्थानीय समयानुसार रात 8:56 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नांगरहार और कुणार प्रांत में लोग डर के मारे अपने आश्रय स्थल से बाहर निकल आए।
हालांकि गुरुवार रात के इस भूकंप में मानव या संपत्ति की क्षति की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय डॉक्टरों के अनुसार १७ घायल को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार, पिछले रविवार के भूकंप में अब तक १,३६८ लोगों की मौत हो चुकी है और २,१८० लोग घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार,, गुरुवार रात पाकिस्तान के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।