बंगाल में लोकतांत्रिक सरकार तय: सौमिक भट्टाचार्य

IMG-20250904-WA0123

सिलीगुड़ी: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सौमिक भट्टाचार्य ने २०२६ के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य सरकार पर निशाना साधा है। गुरुवार को सिलीगुड़ी के मारबाड़ी भवन में भाजपा के उत्तर बंगाल मंडल अध्यक्षों की कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए सौमिक भट्टाचार्य ने दावा किया, “राज्य में कानून का राज नहीं है। भाजपा लोकतांत्रिक तरीकों से इस सरकार को अलविदा कहेगी।” उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब इससे तंग आ चुकी है और भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार के विकास कार्यों को घर-घर पहुँचाने के लिए ब्लॉक-ब्लॉक संगठित तरीके से काम कर रहे हैं। कार्यशाला में कई संगठनात्मक संदेश दिए गए और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि राज्य की जनता अगले विधानसभा चुनावों में बदलाव के लिए तैयार है।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement