बंगाल की गायिका की मुंबई में मौत, टीएमसी ने की जाँच की माँग

IMG-20250731-WA0091

कोलकाता: बंगाल के हुगली की रहने वाली गायिका संगीता चक्रवर्ती की मुंबई में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक संगीता मुंबई के मनाडी इलाके में एक योग आश्रम में रहती थीं। वह संगीत जगत से जुड़ी थीं। संगीता के परिवार को सोमवार को उनके एक्सीडेंट की सूचना दी गई थी। बाद में उनकी मौत की खबर आई। संगीता की मौत क्यों हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। गायिका की मौत का रहस्य ऐसे में गहराता जा रहा है।
संगीता की मौत के बाद इलाके में मातम छा गया। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के विधायक असित मजूमदार और पार्षद इंद्रजीत दत्त ने पुलिस से घटना की जाँच कर रहस्य से पर्दा उठाने की माँग की है। विधायक असित मजूमदार ने बताया कि उनकी पार्टी के स्थानीय नेता सुजन बंधु घोष और स्थानीय पार्षद मम्पी माझी ने फोन पर गायिका की मौत की जानकारी दी।
विधायक ने गायिका के पिता से की बात: असित मजूमदार ने बताया कि सुजन बंधु घोष और स्थानीय पार्षद मम्पी माझी ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके इलाके की एक लड़की की तालाब में डूबाकर हत्या कर दी गई है। लड़की मुंबई के संगीत उद्योग से जुड़ी थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस-प्रशासन से संपर्क किया। मृतक युवती के पिता से भी फोन पर बात की।
तृणमूल कांग्रेस पार्षद ने क्या कहा?
असित मजूमदार ने पुलिस से मामले की उचित जांच करने और गायिका की मौत की गुत्थी सुलझाने की मांग की। वहीं, तृणमूल कांग्रेस पार्षद इंद्रजीत दत्त ने गायिका संगीता चक्रवर्ती की आकस्मिक मौत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह बचपन से ही काफी होनहार और संगीत में पारंगत थीं। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस को घटना की जांच कर रहस्य से पर्दा उठाना चाहिए।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement