कंबोडिया, थाईलैंड बिना शर्त युद्धविराम पर सहमत

IMG-20250728-WA0103

बैंकॉक: कंबोडिया और थाईलैंड बिना शर्त युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यह चेतावनी दिए जाने के बाद कि अगर शत्रुता जारी रही तो व्यापार वार्ता फिर से शुरू नहीं होगी, दोनों पक्ष युद्धविराम पर सहमत हुए।मलेशियाई नेता अनवर इब्राहिम ने कहा कि कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन सेन और थाईलैंड के कार्यवाहक नेता फुमथम वेचाई ने तत्काल युद्धविराम की इच्छा व्यक्त की है।
अनवर ने कहा कि थाईलैंड और कंबोडिया में आधी रात से तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा, “तनाव कम करने और शांति एवं सुरक्षा बहाल करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहला कदम है।”
कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन सेन ने कहा कि बैठक अच्छी रही और उन्हें लड़ाई के तुरंत समाप्त होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा इस संघर्ष के कारण दोनों पक्षों के ३,००,००० लोग विस्थापित हुए हैं।
प्रधानमंत्री मानेट ने मध्यस्थता के प्रयासों के लिए अनवर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी सरकार का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने वार्ता में रचनात्मक भागीदारी के लिए अपने थाईलैंड समकक्ष फुमथम वेचाई का भी आभार व्यक्त किया।
अनवर ने कहा कि युद्धविराम लागू होने के बाद दोनों देशों के सैन्य कमांडर एक अनौपचारिक बैठक करेंगे।
कार्यवाहक थाई प्रधानमंत्री फुमथम वेचाई ने कहा कि उनके देश ने सद्भावनापूर्वक युद्धविराम पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि थाईलैंड शांति के लिए प्रतिबद्ध है। वार्ता की मध्यस्थता मलेशिया ने की।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement