बैंकॉक: थाईलैंड के साथ जारी संघर्ष के बीच कंबोडिया ने तत्काल युद्धविराम की मांग की है। दोनों देश पिछले दो दिनों से सीमा पार संघर्ष में उलझे हुए हैं।
संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया के राजदूत, चिया काओ ने कहा कि उनके देश ने बिना किसी पूर्व शर्त के संघर्ष को समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका देश इस विवाद का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है।
हालांकि, थाईलैंड ने कंबोडिया के प्रस्ताव पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले, थाईलैंड ने कंबोडिया की सीमा से लगे आठ जिलों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया था।
गुरुवार को दोनों देशों के बीच शुरू हुई झड़पों के बाद से कम से कम १६ लोग मारे गए हैं और १०,००० से ज़्यादा लोग अपने घरों से भागने को मजबूर हुए हैं।
थाईलैंड और कंबोडिया ने पहले हुई गोलीबारी के लिए एक-दूसरे को ज़िम्मेदार ठहराया है।










