बैकोक: थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर भीषण सैन्य संघर्ष ने दोनों देशों को युद्ध के कगार पर ला खड़ा किया है। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इन संघर्षों में १५ लोग मारे गए हैं, जिनमें १४ नागरिक और एक सैनिक शामिल हैं, जबकि ४६ लोग घायल हुए हैं।
कंबोडिया ने अभी तक अपने नुकसान की सूचना नहीं दी है। हिंसा बुधवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट के साथ शुरू हुई थी जिसमें पाँच थाई सैनिक घायल हो गए थे। इस घटना ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया।
थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्री सोमसाक ने कंबोडिया पर नागरिकों और एक अस्पताल पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, “हम कंबोडियाई सरकार से अनुरोध करते हैं वह इसे तुरंत रोके और शांति के रास्ते पर लौट आए।”
संयुक्त राष्ट्र में एक आपात बैठक होगी:
थाईलैंड का कहना है कि एक दशक में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच हुए सबसे भीषण सीमा संघर्ष में १,००,००० से ज़्यादा लोग सीमा क्षेत्र से पलायन कर गए हैं।
समाचार एजेंसी एएफपी ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट के अनुरोध पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद शुक्रवार को दोनों देशों के बीच सीमा पर जारी संघर्ष पर चर्चा के लिए एक आपात बैठक करेगी। साथ ही, अमेरिका ने संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने की अपील की है।