७५ वर्षीया महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया

Chhetriya-Samachar-2

सिलीगुड़ी: भक्ति नगर थाना अंतर्गत आशीघर चौकी के श्रीमा सरणी इलाके में एक ७५ वर्षीया महिला ने कुएं में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। वृद्ध महिला का नाम जोचना बसाक है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार वृद्ध महिला ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। दो दिन पहले भी वृद्ध महिला ने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते परिजनों ने उसे बचा लिया था। आज जब घर पर कम लोग थे, तो उसने फिर से आत्महत्या का प्रयास किया।
इस बार उसकी बेटी मुक्ति बसाक ने उसे कुएं में कूदते देखा तो वह चीखने लगी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आशीघर चौकी की पुलिस और दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही दमकल और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद वृद्ध महिला को कुएं से बाहर निकाला। इसके बाद वृद्ध महिला को ठीक कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग महिला काफी समय से मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह से ग्रसित थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement