मुंबई: मुंबई एयरपोर्ट पर एक भारतीय नागरिक को ४७ विषैले सांपों से भरे बैग के साथ गिरफ्तार किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अधिकारियों ने देश में विषैले सांपों सहित दर्जनों दुर्लभ सरीसृपों की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
थाईलैंड से लौट रहे भारतीय नागरिक के बैग में ४७ विषैले सांप मिले। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार ने विभिन्न भारतीय वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत जानवरों को अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की गई है।
सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा कि उन्हें यात्री के पास तीन स्पाइडर-टेल्ड हॉर्नड वाइपर, पांच एशियाई लीफ टर्टल और ४४ इंडोनेशियाई पिट वाइपर मिले। यह स्पष्ट नहीं है कि जानवरों को कहां से लाया गया था।
हालांकि वन्यजीवों का आयात करना अपने आप में कोई अपराध नहीं है, लेकिन भारत के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत लुप्तप्राय या संरक्षित प्रजातियों का आयात करना अवैध है। भारत में सीमा शुल्क अधिकारियों के लिए यात्रियों द्वारा तस्करी किये गये वन्य जीवों को पाना कोई असामान्य बात नहीं है।