काेचबिहार: दिनहाटा के बाद प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर शीतलकुची में हमला किया गया। पूरी घटना का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया गया है।
हमले में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक गुरुवार को अलीपुरद्वार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए शीतलकुची से जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन शीतलकुची प्रखंड के भैरथना पंचायत के कदमतला इलाके में पहुंचा, तृणमूल समर्थकों ने उन पर हमला कर दिया।
इसके अलावा शिवपुर चौपथी से टोटो पर सवार होकर आ रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को भी रोका गया। आरोप है कि बाद में उनके साथ मारपीट की गई। घायल भाजपा कार्यकर्ताओं का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व ने भाजपा के आरोपों का खंडन किया है।