महाराष्ट्र सरकार ने १९९४ बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का नया नियुक्त पुलिस कमिश्नर

IMG-20250501-WA0100

मुंबई: सीनियर आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे १९९४ बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल मुंबई पुलिस में स्पेशल पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं। देवेन भारती मुंबई में संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) के पद पर सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले अधिकारी भी रह चुके हैं।
सीएम फडणवीस के करीबी माने जाते हैं देवेन भारती
देवेन भारती की गिनती महाराष्ट्र के तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के तौर पर होती है। इतना ही नहीं, भारती को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बेहद ही करीबी माना जाता है। मुख्यमंत्री ने भारती को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
कौन हैं पुलिस अधिकारी देवेन भारती
मिली जानकारी के अनुसार, १९९४ बैच के आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को पहले मुंबई पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त से पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) बनाया गया था। अप्रैल २०१५ में उन्हें मुंबई का संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) नियुक्त किया गया था, और वे इस पद पर सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले अधिकारी रहे हैं।
बिहार के रहने वाले हैं भारती
देवेन भारती का मूल निवास बिहार के दरभंगा में है। उन्होंने अपनी मैट्रिक की पढ़ाई झारखंड से की और स्नातक की डिग्री दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से प्राप्त की। मुंबई में वे डीसीपी के रूप में जोन ७ (बांद्रा से अंधेरी) और क्राइम ब्रांच में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, वे महाराष्ट्र में पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) और एटीएस प्रमुख जैसे अहम पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।
कई हाई-प्रोफाइल मामलों की कर चुके हैं जांच
देवेन भारती ने २६/११ मुंबई आतंकी हमलों और पत्रकार जेडे की हत्या जैसे कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच की है। उन्हें महाराष्ट्र में आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के नेटवर्क को तोड़ने का भी श्रेय दिया जाता है। इससे पहले वे मुंबई पुलिस में विशेष आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। उनकी नियुक्ति को लेकर बुधवार को एक आधिकारिक आदेश भी जारी किया गया था।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement