मालदा में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर का त्यौहार 

IMG-20250331-WA0211

मालदा: देश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ मालदा में भी ईद-उल-फितर का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर साल की तरह इस साल भी ईद के मौके पर मालदा शहर के सुभाषपल्ली ईदगाह मैदान में ईद की नमाज अदा की गई। मालदा शहर की मुस्लिम समिति अटकोशी अंजुमन अकबरिया इस्लामिया के प्रबंधन में हजारों श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों के बाद नमाज अदा की। ईद की नमाज के लिए कतार में खड़े सभी लोगों ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। आज इस दौरान इंग्लिश बाजार नगरपालिका के चेयरमैन कृष्णेंदु चौधरी, उपाध्यक्ष सुमाला अग्रवाल, पार्षद शुवोमय बसु, चैताली घोष सरकार, गौतम दास, पूजा दास, उदय चौधरी, नगरपालिका स्थायी समिति के सदस्य आशीष कुंडू, पूर्व पार्षद शुवोदीप सान्याल और कई अन्य उपस्थित थे।

About Author

[DISPLAY_ULTIMATE_SOCIAL_ICONS]

Advertisement